बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। असम राज्य के लोकप्रिय एवं जनहितैषी मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत विश्व शर्मा का 13दिसंबर बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर आगमन रहा। इस अवसर पर माना एयरपोर्ट रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। आज के इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित अनेक भाजपा नेतागण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
