श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में जरूरी दवाईयों का रखें पर्याप्त स्टॉक
स्कूल खुलने से पहले स्कूलों की साफ-सफाई, मरम्मत के कार्य करें पूर्ण

कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में शिशु और मातृत्व मृत्यु दर को रोकने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं। उन्होंने आज समय-सीमा की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि अस्पतालों में मातृत्व मृत्यु बिलकुल नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित कर सभी सरकारी अस्पतालों में दवाईयों के साथ जरूरी स्वास्थ्य संसाधनों को पूरी की जाए। जिससे सुरक्षित प्रसव के साथ शिशु और माता को कोई भी स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। समय-सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अन्य विभागीय योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले के चारों नगरीय निकायों में संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की समीक्षा करते हुए मेडिकल स्टोर्स में दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में अच्छे कंपनियों के ब्रांडेड जेनेरिक दवाईयां भी अवश्य रखने के निर्देश दिये। बैठक में वनमण्डलाधिकारी  मणिवासगन एस, अपर कलेक्टर  अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, सभी एसडीएम, सभी जिला पंचायत सीईओ, जिला कोषालय अधिकारी  बी.के. तिवारी सहित अन्य जिला अधिकारीगण मौजूद रहे। 
समय-सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री छिकारा ने सभी स्कूलों की साफ-सफाई, मरम्मत एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाओं को स्कूल खुलने से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस शिक्षा सत्र के दौरान स्कूली बच्चों को पढ़ाई में कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। स्कूलों में मूलभूत संसाधनों के अलावा पढ़ाई के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को भी नियत समय से पहले पूरी कर ली जाए। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा केन्द्रोें में समय-सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य जरूरी आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ियों में विद्युत कनेक्शन की भी जानकारी ली। उन्होंने छुटे हुए भी आंगनबाड़ियों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version