गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बलौदाबाजार एकीकृत बाल विकास परियोजना द्वारा आवेदन आमंत्रण सूचना के अनुक्रम में जनपद पंचायत बलौदाबाजार के आंगनबाडी केन्द्र भद्रापाली-01 में कार्यकर्ता के रिक्त 1 पद एवं आंगनबाडी केन्द्र कोकडी – 1, रवान – 4, ढाबाडीह-2, देवरी-1, अमलकुण्डा-1, रसेडी-2, ताराशिव-1 में सहायिका के रिक्त 7 पदों पर भर्ती हेतु ओवदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों का मूल्यांकन किया जाकर प्रारंभिक मूल्यांकन पत्रक जारी करते हुए पात्र/अपात्र की सूची का प्रकाशन किया गया था। उक्त दावा-आपत्ति निराकरण सूची तथा पात्र/ अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची / प्रावीण्य की अंतिम सूची कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार एवं कार्यालय जनपद पंचायत बलौदाबाजार में चस्पा किया गया है। जिसे कार्यालयीन समय में अवलोकन कर सकते है।
There is no ads to display, Please add some


