छुरा(गंगा प्रकाश)– आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ एवं रिसर्च फाॅर रिसर्जेंस फाउंडेशन (RFRF), नागपुर के मध्य उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से एमओयू साइन किया गया। रिसर्च फाॅर रिसर्जेस फाउंडेशन समसामयिक विषयों पर समय समय पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेमीनार, कार्यशाला एवं कांफ्रेंस आयोजित करतीं हैं। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक तथा शोध संस्थानों के साथ मिलकर विभिन्न विषयों पर शोध के क्षेत्र से बेहतर तकनीक तथा वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करता है। शोधार्थियों को शोध एवं छात्र -छात्राओं को प्रोजेक्ट कार्य करने के लिए सहयोग एवं प्रोत्साहित करतीं हैं, साथ ही फैकेल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम चलातीं है। जिससे शिक्षा का गुणोत्तर विकास होता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं शोध संस्थान के ट्रस्टी महेश देवक ने एमओयू साइन किया। निश्चित रूप से उक्त एमओयू उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
There is no ads to display, Please add some


