छुरा (गंगा प्रकाश)। आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा कोसमी छुरा, गरियाबंद राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एचआईवी एड्स रोकथाम जन – जागरूकता कार्यक्रम ग्राम बम्हनी में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया l जिसके अंतर्गत ग्राम बम्हनी में एड्स जागरुकता रैली राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा निकाला गया, चौक- चौराहे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने प्रयास एड्स कैसे फैलता है और इसके रोकथाम के उपाय, सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया। लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। साथ ही साथ स्वयंसेवकों ने समूह बनाकर घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ग्रामीणों से परिचर्चा किया गया। सभी ग्रामीणों ने इस अभियान से जुड़कर इसका लाभ उठाया। ज्ञात हो कि आईएसबीएम विश्वविद्यालय के द्वारा लिए गोदग्राम जिसमें नवापारा, कोसमी, भैसामुड़ा, दुल्ला, सारगांव एवं पिपराही में समय-समय पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता हैं। शिविर में ग्रामीणों को शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य विषयों की जानकारी प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति उलसी कवर, सरपंच पति रोशन कवर, ग्राम प्रमुख शाखा राम ध्रुवा, उपसरपंच भानुप्रताप,ने अपना सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक एवं सक्रिय स्वयं सेवक देवराज नायक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा किया गया l
There is no ads to display, Please add some


