फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर जहां प्रदेश के दोनों मुख्य पार्टी अपने प्रत्याशी को विजय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ऐसे में फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू को कांग्रेस पार्टी ने दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 56 में बुथ क्रमांक 18 साईं नगर की जवाबदारी दिया है जिसे लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू लगातार आकाश शर्मा को जीताने के लिए साईं नगर के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जोर आजमाइश कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश साहू ने बताया कि इस उपचुनाव चुनाव में परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है दक्षिण विधानसभा की पहली पसंद आकाश शर्मा है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उतारे गए प्रत्याशी सुनील सोनी को जनता निष्क्रिय कह कर नकार रही है, हम वार्ड और बुथ में जा रहे हैं ,जनता का आशीर्वाद कांग्रेस और आकाश शर्मा को मिल रहा है, ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा की जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से महंगाई बढ़ रही है छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं गैस तेल की महंगाई की मारामारी बनी हुई है कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा जी ऊर्जावान कर्मठ एवं सहनशील और कार्य करने की इसमें लगन है इसलिए इस बार नेता नहीं अपना बेटा चुनने के लिए जनता से अपील कर रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some
