बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एल्मा ने आगामी मानसून के चलते जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए नगरसेना, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, विधुत, यातायात पुलिस, खाद्य विभाग को आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने नगर सेना के जवानों को बाढ़ आने के पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण करने को कहा साथ ही गोताखोरों और मोटरबोट चालकों को बोट के साथ तैयार रहने को कहा।
उन्होने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए जरूरी दवाइयों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित कर लेवें, खासकर सर्पदंश की दवाएं, क्लोरिन टेबलेट, आरएसएस घोल के पैकेट, हैलोजन टेबलेट, एंटीरेबिज की सूइयां, एंटीबायोटिक दवाएं, ब्लीचिंग पाउडर आदि। इसके अलावा पशुधन विकास विभाग के अधिकारी को पशु चिकित्सा के लिए आवश्यक दवाओं को उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशु आश्रय स्थल के साथ ही पशुओं के लिए चारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। खाद्य अधिकारी को बाढ़ के दौरा प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्रियों की पूर्ति करने को कहा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी एवं छन्नू लाल मारकण्डे, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सुरुचि सिंह, बेरला युगल किशोर उर्वशा, नवागढ़ उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, हीरा गवर्ना, पिंकी मनहर सहित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version