गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम मीडियम शाला में आज पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में वीर बाल दिवस कार्यक्रम काफी उत्साह-उमंग से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास एवं जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थिति देखकर अतिथियां ने काफी निराश जताते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी अभी तक राजनैतिक सोच से ऊपर नही उठ पाए है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशभक्ति पूर्ण सोच के चलते आयोजित आज का कार्यक्रम टाय-टाय फिस्स हो गया। शीतकालीन अवकाश के कारण छात्र-छात्राओं की उपस्थिति। अवश्य नगण्य रही परंतु महिला बाल विकास के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को कार्यक्रम में भाग लेने बुलाकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया जा सकता था। बताया जाता है कि कार्यक्रम किए जाने की सूचना काफी विलंब से प्राप्त हुई। इस अवसर पर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने वीर बाल दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों के सर्वोच्च बलिदान और साहस की स्मृति में पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ और आज यहॉ वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। वीर बाल दिवस को मनाने जिला, नगर, वार्ड, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत के साथ शालेय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य युवाआें किशोरों, देशवासियों, महिलाओं आदि में राष्ट्र निर्माण के लिए अपना अमूल्य योगदान के साथ मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है। श्री उपाध्याय ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी कि गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहदात की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जावेगा। तब से आज के दिन को उनकी वीरता और बलिदान के रूप में याद किया जाता है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, सोमप्रकाश साहू, अरूण साहू, बेनी सोनवानी, आशीष शिंदे, किरणेश सोनी, हरिशंकर श्रीवास्तव सहित प्राचार्य मुकेश निर्मलकर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
आज अव्यवस्था के आलम में महिला बाल विकास द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम आत्मानंद स्कूल में मनाया गया, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय थे मुख्य अतिथि
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
