गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर की सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक, कन्या शासकीय हायर सेकेण्डरी, सरस्वती शिशु मंदिर, रानी श्यामकुमारी देवी कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूलों में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का भारी उत्साह एवं छात्रों के मध्य उत्सुकता रही। समय से पहले ही शाला के सभी छात्र एकत्रित होकर काफी धैर्य एवं शांति के साथ पूरी तन्मयता से प्रोजेक्टर में इस कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री के परीक्षा के विशय में विचारों को सुना। कार्यक्रम के बाद छात्र काफी सहज, संतुश्ट तथा परीक्षा के डर-भय को कम करने के प्रधानमंत्री के इस प्रयास से स्वयं को हल्का महसूस किया जाना बताया। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं हिमांशु, गीताबती, परमेश्वरी, रामकुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की बात सुनकर हम परीक्षा के नाम पर प्रयास करेंगे कि तनाव रहित रहकर पूरी तैयारी के साथ परीक्षा का सामना करेंगे। प्रोजेक्टर के माध्यम से मोदी जी की चर्चा से हम काफी एक्ससाईटेड है। रानी श्यामकुमारी देवी कन्या हायर सेकेण्डरी की छात्राओं आशालता, मीनाक्षी, पायल, उशा, परमेश्वरी ने कहा कि छात्रों के लिए प्रधानमंत्री की यह सोच निश्चित ही युवा वर्ग को आधुनिक भारत के नवनिर्माण में उनकी भागीदारी को श्रेश्ठ एवं उम्दा बनाना है। आज की परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री ने जिस सरलता से परीक्षा के तनाव, डर, भय से परे रहकर एक जिम्मेदारी मानने को कहा है उससे छात्र-छात्राओं को काफी मनोबल मिला है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सुनकर देखकर बाहर निकल रही ग्राम्यांचल की छात्राओं मीनू, गौरी, सोहद्रा, फुलन सरित ने काफी उत्साह दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आज की चर्चा में ऐसे लगे कि वे हमारी वास्तविक कठिनाई एवं सोच के बारे में बात कर रहे है। प्रधानमंत्री ने जैसी समस्या एवं दुविधा बताई वास्तव में परीक्षा के समय वैसा ही होता है। उन्होंने उस समय की हमारी स्थिति से उबरने, बचने एवं सामना करने की जो बात की वैसा करने से निश्चित छात्रों को परीक्षा के समय स्वयं को सामान्य, सहज के साथ प्रसन्नचित्त रखने में काफी मदद मिलेगी। नगर की सबसे पुरानी ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी कार्यक्रम के लिए छात्रों ने काफी दिलचस्पी के साथ कार्यक्रम के देखा। इस कार्यक्रम के दौरान सभी स्कूलों में शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को काफी दिलचस्पी से देखा और बार बार छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम को ध्यान से देखने प्रोत्साहित करते रहे। सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य दीपक शुक्ला ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी एवं परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण स्थिति से सरलता के साथ तनाव रहित होकर छात्रों को सहज रखने में मिल का पत्थर साबित होगा। रानी श्यामकुमारी देवी कन्या हायर सेकेण्डरी के प्राचार्य टी. आर. वर्मा ने कार्यक्रम के बाद कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम गत वर्श के शुरू होने के बाद से इसके अच्छे परिणाम मिले है। अब परीक्षा को विद्यार्थी उत्सव एवं अपनी जवाबदारी के रूप में मानने लगे है। विद्यार्थी का तनाव परीक्षा के समय कम रहने लगा है। भारत के छात्र-छात्राओं के लिए अभिभावक के रूप में प्रधानमंत्री की भूमिका एक शानदार मिसाल बनी है। नरेन्द्र मोदी इसके लिए बधाई के पात्र है।
आज प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखकर छात्र दिखें काफी खुश, सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
