प्रफुल कुमार बोरकर
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। राजनांदगांव जिले के अंतर्गत ग्राम अम्लीडीह में एक दिवसीय रक्तदान शिविर रखा गया था जिसमें रक्तवीर गुलशन पटेल व टीम सहित ग्रामीणों के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर भारी संख्या में ग्रामीणों ने एवं आसपास के लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया रक्तदान शिविर में अनंत तिवारी ने रक्त दान किया , स्थानीय लोगो ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई, उक्त कार्यक्रम में हिमांचल साहू , नवीन कुमार साहू ,अंकित साहू , धनंजय , एकलव्य साहू , सोमेश, रवि सिन्हा, भुवन भुआर्या, भी उपस्थित हुए।
बिलासा ब्लड बैंक राजनांदगांव के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम का संचालन हुआ | साथ ही साथ महिला समूहों की दीदियों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया ,रक्तदान करने के फायदे गिनाया गया |
There is no ads to display, Please add some
