गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ रसोइया संघ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 87 हजार रसोईया कर्मचारी 12 और 13 जुलाई को प्रदेशव्यापी मांह आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि रसोईया संघ सरकार से नियमितीकरण वेतन वृद्धि जैसी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपनी 28 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन कल डिप्टी सीएम और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से मुलाकात करने के बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी और काम पर लौट गए। बताया गया कि सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की गैर वित्तीय मांगों को मान लिया है और वित्तीय मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया हैं।
There is no ads to display, Please add some


