गरियाबंद/छुरा/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।पिछले लगभग 1 माह से यानी चुनाव की घोषणा उपरांत मतदाता सूचि में सुधार, प्रकाशन फार्म भरने मतदान तक शासकीय कार्यालयों में ठप्प एवं अवरूद्ध कार्यो में आज सोमवार से कुछ गति आ जावेगी। इससे ग्रामीणों को कुछ राहत होगी। विधानसभा चुनाव में अधिकारियों की ड्यूटी लगने के कारण सभी विभाग के कार्य प्रभावित हो गए थे। आज सोमवार से अब चुनाव संपन्न होने के बाद कार्यो में गति आएगी। विधानसभा चुनाव के पूर्व कई विभागों में कार्य नहीं हुए। लोक भटकते रहे। शासकीय विभागों द्वारा बकायदा ऑफिस के बाहर सूचना चस्पा की गई थी कि विभा के सभी कर्मचारी चुनाव कार्य पर है। आवश्यक होने पर ही उनसे संपर्क करें। चुनाव कार्य के दौरान किसी भी किसान को रबी फसल के लिए बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है। किसान बीज लेने के लिए कार्यालय जरूर पहुंचते थे लेकिन कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर है कहकर लौटा देते थे। इसी तरह तहसील कार्यालय व अनुविभागीय कार्यालय में 15 दिन के अंदर होने वाली पेशी की तिथि को भी चुनाव के बाद बढ़ा दी गई थी। जिससे इस बीच किसी भी फरियादी को न्याय नहीं मिला। उन्हें न्याय के लिए 15 दिन का इंतजार करना पड़ा। अब चुनाव संपन्न होने के बाद उन्हें उम्मीद है कि इस पेशी में उनका फैसला होगा। इस बीच तहसील व अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के अलावा अन्य विभाग की पेशी की तिथि बढ़ने से दर्जनों मामले लंबित पड़े है। वहीं शिक्षा विभाग में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। चुनाव ड्यूटी से मुक्त होने के बाद अब शिक्षक अतिरिक्त क्लास लेकर पिछड़े हुए कोर्स की पढ़ाई को पूरा करवा सकत है। चुनावी प्रचार से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न पार्टियों के प्रचार गाड़ी आने से पढ़ाई में व्यवधान होता था। अब उससे भी छात्रों को चुनाव संपन्न होने के बाद छुटकारा मिल गया है। चुनावी कार्य के चलते पंचायतों का कार्य ठप पड़ गया था। उसमें भी अब गति आएगी। स्कूल व यात्री बसों को भी अधिग्रहित किए जाने से एक ओर जहां बच्चों को स्कूल जाने साधन नहीं थे तो दूसरी ओर यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। चुनाव ड्यूटी से वापस वाहनों के लौटने के बाद वापस पटरी पर गाड़ी दौड़ने लगी है और पुनः निर्धारित समय पर अपने गतव्य की ओर यात्री बसें चलने लगी है। यात्री बसों को चुनावी कार्य के लिए अधिग्रहित किए जाने से दीपावली छुट्टी में घर आए कई लोगों को वापस अपने गतव्य तक जाने के लिए बस नसीब नहीं हुई। वे 18 नवंबर को बस वापस चलने के बाद अपने गतव्य तक लौटे है। धीरे धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version