गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकसित भारत संकल्प यात्रा आज 18 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बोरिद से प्रातः 11 बजे यात्रा की शुरूआत होगी। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल ने आज जनपद सभाकक्षा में केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तैयारियों की समीक्षा की एवं बताया कि संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू होंगे। उन्होंने यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व और यात्रा के दिन किए जाने वाले गतिविधियों की आवश्यक तैयारियॉ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांने ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फिंगेश्वर विकासखंड में वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। सीईओ ने यात्रा की सफलता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए है सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। प्रचार प्रसार वैन विभिन्न गांवो में जाकर कैम्प के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे साथ ही पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। सीईओ ने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करते समय हाट बाजारों को जोड़ने के निर्देश दिए है साथ ही स्थानीय मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीईओ अजय पटेल ने बताया कि विकासखंड में 2 स्थानों प्रारंभ की जाएगी। आज ग्राम बोरिद एवं सड़कड़ा से यात्रा का शुभारंभ होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस दौरान विभागीय स्टाल में योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड निर्माण सहित अन्य योजना की जानकारी देकर लाभान्वितों से चर्चा कर योजनाओं की सफलता के संदर्भ में मेरी कहानी मेरी जुबानी बतायी जाएगी। सीईओ अजय पटेल ने कार्यक्रम में जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों की भागीदारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व. सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्सव समिति एवं स्वागत समिति भी बनाने के निर्देश दिए है।
आज 18 दिसंबर से विकासखंड में ग्राम बोरिद से प्रारंभ विकसित भारत संकल्प यात्रा, विधायक रोहित साहू होंगे शामिल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
