गरियाबंद(गंंगा प्रकाश)। भाजपा ने सेवा पखवाड़ा आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर मनाते हुए वोकल फॉर लोकल महती अभियान के तहत एनजीओ प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ग्रामीण संगोष्ठी का आयोजन ग्राम सनडबरी में किया गया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, आजादी के बाद पहली बार स्थानीय उत्पाद को लेकर सोच विकसित हुई है, जिसका परिणाम भी अब नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से मनाने की शुरुआत की है, 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक यह पखवाड़ा मनाया जाएगा। कोरोनावायरस के चलते विश्व की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई थी, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश फिर से मजबूती के साथ खड़ा हो गया है। आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार लूटने में लगी हुई है, विकास के कार्य ठप्प है, जनता से किया गया वादा पूरा करने में कांग्रेस की सरकार असफल हो गई है, आने वाले समय मैं कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी।
There is no ads to display, Please add some


