हजारों की संख्या में अंचलवासियो ने सीखा जीवन जीने की दिव्य कला

छुरा (गंगा प्रकाश)। एक दिवसीय विशेष इंटीग्रेटेड योग शिविर का आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय छुरा प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित हुआ। योग को जन जन तक पहुंचाने वाले योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के विशेष कृपापात्र शिष्य डॉ. स्वामी परमार्थदेव जी के पावन सानिध्य में ऐतिहासिक योग शिविर का लाभ पूरे क्षेत्रवासियों ने लिया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी संत से योग सीखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया के माध्यम से जिन योगगुरू को देखकर योग करते थे, उन्हें भौतिक रूप से देखने, उनसे वैदिक मंत्रों, योग सूत्रों द्वारा अष्टांग योग को सीखने अलसुबह ही अंचलवासी शिविरस्थल पहुंच चुके थे। सर्वप्रथम उपस्थित जनसमूह ने पवित्र ओम के उच्चारण के साथ पुष्प वर्षा करते हुए स्वामी जी का दिव्य स्वागत किया। शास्त्रीय संगीत के साथ मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना कर दीप प्रज्वलन किया गया। मंच पर विराजमान डॉ. स्वामी परमार्थदेव जी एवं अतिथियों का पवित्र तुलसी माला से स्वागत किया गया। स्वामी जी ने देशभक्ति गीत से शिविर प्रारम्भ किया। प्राणायाम के लाभ को बताते हुए कहा कि योग से सिर्फ तन ही नही मन के भी विकार दूर होते हैं। व्यक्ति मानव से महामानव बनता है। सतत योग करने वाला व्यक्ति चिरस्थाई स्वस्थ तन मन का स्वामी बनता है। देश के भावी पीढ़ी युवा शक्ति को नशा के जाल से छुड़ाकर देशसेवा में लगाकर भारत को पुनः वैभवशाली राष्ट्र बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य हैं। दुनिया की सारे चिकित्सक दवाइयों के साथ योग करने का सलाह देते हैं और खुद करते भी हैं। योग हमारी आत्मशक्ति को जागृत करने का सशक्त माध्यम है। स्वामी जी ने महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित योगसूत्रों द्वारा आसन, प्राणायाम, यम, नियम, ध्यान, धारणा की बारिकियों को अवगत कराया। योग शिविर उपरांत गोष्ठी के माध्यम से योग क्या है, योग के लाभ बताएं, जन जन तक योग को पहुंचाने हेतु योगसाधको में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किए। छत्तीसगढ़ योग आयोग प्रथम अध्यक्ष एवं भारत स्वाभीमान न्यास मुख्य राज्य प्रभारी संजय अग्रवाल, पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी मनोज पाणिग्रही, किसान सेवा समिति राज्य प्रभारी गणेश तिवारी, पतंजलि योग समिति सह राज्य प्रभारी छबिराम साहू, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी गीतांजलि पटनायक, सह राज्य प्रभारी राम शर्मा, भानूप्रताप साहू, वैदिक यज्ञ राज्य प्रभारी राकेश दुबे, जिला प्रभारी महासमुंद तिलक साव, संजू शर्मा सहित पतंजलि समिति के राज्य कार्यकारिणी समिति उपस्थित थे। नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर और जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने सभी अंचलवासियो को नियमित योग हेतु प्रेरित किया। योग के माध्यम से निरोग रहने के सूत्र प्रदान करने के लिए स्वामी जी का धन्यवाद ज्ञापित किए। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अर्जुन धनंजय सिन्हा ने कविता के माध्यम से स्वामी जी का अभिनंदन किया। पतंजलि योग समिति जिला इकाई द्वारा स्वामी जी का धान के झूमर, नारियल पर उकेरी गई योग मुद्रा और ॐ, साल, श्रीफल से सम्मान किया गया। आदर्श विद्यालय परिवार द्वारा भगवान राजीव लोचन का पावन छायाचित्र भेंट की गई। पेंशनर्स संघ की ओर से से.नि. व्याख्याता के.आर. सिन्हा ने स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंट किया। सर्व आदिवासी समाज संरक्षक छत्तर सिंह ठाकुर , आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्य साहू, डॉ. प्रीति साहू, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष सोनू दीक्षित द्वारा भी सम्मान किया गया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, साल, श्री फल भेंट किया गया। संचालन भारत स्वाभीमान न्यास जिला प्रभारी संतराम कंवर एवं अर्जुन धनंजय सिन्हा ने किया। भारत स्वाभीमान न्यास संरक्षक यशवंत यादव ने सारगर्भित शब्दों से आभार व्यक्त किया। सभी शिविरार्थियों ने दिव्य आयुर्वेदिक काढ़ा, स्वल्पाहार ग्रहण किया। कार्यक्रम की भव्य सफलता में पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी मिथलेश सिन्हा, शिक्षक मुरारी राम देवांगन, कुलेश्वर मरकाम, जिला पदाधिकारीगण शंकर लाल यदु, देवनारायण यदु, हरीश नेताम, पोखन ठाकुर, नरेन्द्र साहू, जागेश्वर ध्रुव, कीर्ति तारक, फनेंद्र साहू, हेमलाल पटेल, शीतल ध्रुव, भोज पटेल, गणेश आजाद, चुरेन्द्र यदु, कृष्णेश यदु, संतोष, ललित साहू, होरीलाल सहित सभी योग साधकों ने अहम योगदान दिया। शिक्षक वेदप्रकाश निर्मलकर और मनहरण पटेल ने संगीत की छटा बिखेरी। अंचल के वरिष्ठ नागरिक चमन लाल साहू, श्याम बिहारी देवांगन, मोहन लाल साहू, मोहन नेताम, मोतीलाल साहू, महेन्द्र द्विवेदी, मनीष सारडा, ललित साहू, प्राचार्य एन.सी. साहू, निर्भय राम ठाकुर, चिंता राम सिन्हा, चंद्रभूषण निषाद, उमेश कुमार ढीढी, बाई सिन्हा, कुलेश्वरी देवांगन, लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी जैन, भारत साहू, सुदामा प्रसाद लोधी, ललित वर्मा, अश्वनी साहू, बलराम चंद्राकर, सुशील पांडे, तुलेश्वरी कंवर, सपना कंसारी, गिरधारी कुंभकार, प्रेमबती ध्रुव, डॉ. विनीत साहू, लवन साहू सहित बड़ी संख्या में क्षत्रवासियो ने योग का आनंद लिया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version