बैटरी टेस्ट 21 एवं 23 जून को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आदिवासी बालक क्रीडा परिसर गरियाबंद में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी छात्रों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत खिलाड़ी छात्र इस क्रीडा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश की तिथि 01 जुलाई 2023 से 30 अप्रैल 2024 तक होगी। प्रवेश हेतु माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए अधिकतम आयु 14 वर्ष तथा उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए अधिकतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। छात्र के आयु की गणना 31 दिसम्बर 2022 की स्थिति में की जायेगी। चयन हेतु छात्र को 10-10 अंक का दस बैटरी टेस्ट देना होगा, कुल 100 अंक के टेस्ट में प्रत्येक छात्र को प्रत्येक टेस्ट में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। छात्रों का चयन सूची मेरिट के आधार पर जारी होगी। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खेल में प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। बैटरी टेस्ट 21 एवं 23 जून को प्रातः 08ः00 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद के प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। चयनित छात्रों की सूची 01 जुलाई 2023 तक क्रीडा परिसर में चस्पा कर दिया जायेगा। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र बैटरी टेस्ट दिनांक से एक दिन पहले आदिवासी बालक क्रीडा परिसर गरियाबंद में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
गौरतलब है कि आदिवासी बालक क्रीडा परिसर गरियाबंद में शासन द्वारा संचालित 05 विधा स्वीकृत है, जिसमें व्हालीबाल, बास्केटबॉल, हॉकी, नेट बाल एवं एथलेटिक्स शामिल है। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी अच्छे खिलाड़ियों को शामिल कराया जाता है। प्रत्येक विधा के लिए अनुभवी व्यायाम अनुदेशक की नियुक्ति शासन द्वारा की गई है। क्रीडा परिसर में छात्रों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तथा खेल गणवेश, ट्रेकसूट, जूता-मोजा आदि वर्ष में एक बार निःशुल्क दिया जाता है। साथ ही अलग-अलग विधा के खेल सामग्री, खेल उपकरण एवं साहित्य तथा समाचार पत्र उपलब्ध कराया जाता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version