तख़तपुर । आदिवासी महिलाओं के उपर प्राण घातक हमला करने वाले फर्जी कोटवार के विरूद्ध दंडनात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन दिया गया। शिकायत पत्र में कहा गया है कि तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बीजा में निवासरत् एवं ग्राम कोटवार पद में फर्जी तरीके से आसीन व्यक्ति नाम विरेन्द्र रजक के द्वारा ग्राम बीजा के दो आदिवासी महिलाओं श्रीमती बालका बाई कोल पति मनीराम कोल एवं अल्का कोल पति उपासीराम कोल दोनो को रौंद कर जान से मारने का आपराधिक कार्य को अंजाम दिया गया है। कोटवार आपराधिक प्रवित्ती का व्यक्ति है। उसके द्वारा पूर्व में भी पीड़ित आदिवासी परिवार को आदिवासी होने के कारण लगातार शोषण किया गया है साथ ही उक्त कोटवार द्वारा ग्राम के कई लोगों के उपर पूर्व में भी तलवार चाकू अन्य धारदार हथियार से हमला करने का आपराधिक कार्य को अंजाम दिया जा चुका है। ट्रेक्टर चला कर प्राण घातक हमला करने की घटना हमला करने की घटना की खबर की सुचना से  पुरे छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज में अत्यंत आक्रोश व्याप्त है। दोषी  फर्जी कोटवार विरेन्द्र रजक के उपर विभागीय जाँच कर पद से बर्खास्त करते हुये आदिवासी समाज के उपर शोषण अत्याचार करने वाले  कोटवार के उपर अनु.जनजाति अत्याचार अधिनियम  अंतर्गत  कार्यवाही के साथ ग्राम कोटवार  पद से हटाने, पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा पीड़ित परिवार को जमीन का पट्टा देकर मालिकाना हक दिलाने की मांग की गई।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version