गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।नया आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड में नाम जोड़ने आदि का काम करने वाले ऑपरेटरों को पिछले 2 से 3 वर्षो से शासन द्वारा भुगतान नहीं किए जाने से पूरे छ.ग. के आपरेटरों में गंभीर रोष व्याप्त है। छ.ग. आधार सेवा समिति की गरियाबंद जिला शाखा के अध्यक्ष विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम बकली के आपरेटर पतिराम साहू ने बताया कि पिछले 2-3 वर्षो से हमें आधार कार्ड बनाने, नाम जोड़ने की राशि चिप्स द्वारा भुगतान नहीं की जा रही है। इसके लिए हमने दिल्ली तक संपर्क किया तो हमें बताया गया कि सेन्ट्रल सरकार से प्रतिमाह रायपुर चिप्त कार्यालय को राशि भेजी जा रही है। इस बारे में हमने कई बार रायपुर चिप्स कार्यालय में संपर्क किया। हर बार हमें मात्र आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। 24 जनवरी 2024 को हम पुनः चिप्स कार्यालय गए तो हमें 2 दिन के अंदर संपूर्ण राशि का भुगतान बैंक खाते द्वारा करने की बात कही गई। परंतु वह भी मात्र आश्वासन सिद्ध हुआ। इस बारे में हमने कलेक्टर गरियाबंद एवं राजिम विधायक रोहित साहू को भी आवेदन दिया है। संघ के उपाध्यक्ष बोरिद ग्राम के प्रशांत सिन्हा ने बताया कि राशि न मिलने से संघ द्वारा मंगलवार 6 फरवरी से हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इससे राशनकार्ड नवीनीकरण एवं आवास निर्माण करने वालों के समक्ष काफी मुसीबत खड़ी होगी। राशनकार्ड नवीनीकरण में नया नाम जोड़ना एवं नया आधार कार्ड बनना है। इसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी। जिला संघ के कोषाध्यक्ष श्यामनगर के मोहित साहू ने कहा छत्तीसगढ़ में लगभग 3000 से अधिक आपरेटरों को 2-3 साल की राशि 2 से 4 करोड़ रू. होती है। जिसका भुगतान प्रदेश चिप्स कार्यालय को दिल्ली से मिल चुका है। उनकी लापरवाही का खमिजाना हम जैसे छोटा व्यवसाय करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। अगर हमें सोमवार 5 फरवरी तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ तो पूरे छ.ग. के आधारकार्ड बनाने वाले आपरेटर हड़ताल पर चले जावेंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।
There is no ads to display, Please add some


