सितेश सिरदार
उदयपुर (गंगा प्रकाश)। उदयपुर रेंज के डांडगांव सर्किल में बीती शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे सर्किल प्रभारी सहित अन्य वनकर्मी गस्ती पर निकले हुए थे कार में आउटबासेन जंगल से साल्ही मार्ग में आधी रात्रि को अल्टो क्रमांक सीजी 04 एचडी 8792 कार गुजर रही थी इस दौरान हरिहरपुर जंगल में रात्रि में गस्ती के दौरान वन कर्मियों ने कार को जैसे ही रोका तब फौरन चालक सहित सवार दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए। वन कर्मियों ने कार की तलाशी लिया तब लकड़ी से लदा हुआ मिला। सर्किल प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया गस्ती के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन सहित 8 नग चिरान लकड़ी को जप्त कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है। जप्ति लकड़ी की अनुमानित लागत 15000 हजार रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही में वनकर्मी विष्णु सिंह, अमरनाथ सहित अन्य विभाग कर्मी सक्रिय रहे।


There is no ads to display, Please add some

