दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। राज्य सरकार की  सरस्वती साईकिल योजना अंतगर्त शा.उ. मा. वि. दर्रीपारा  में बालिकाओं को साइकिल प्रदान  एवं रंगमंच का भूमि पूजन कर प्रवेशोत्सव मनाया गया | इस अवसर पर रंगमंच का भूमि पूजन ,प्रवेशोत्सव के साथ साइकिल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विधायक जनक राम ध्रुव विधानसभा बिंद्रानवागढ़ थे | कार्यक्रम की अध्यक्षता  सुनीता नेताम सरपंच ग्राम पंचायत दर्रीपारा, विशेष अतिथि  खिलेश्वरी आयाम जनपद सदस्य दर्रीपारा,एम आर सोम, राजू लाल नेताम, शंकर लाल नेताम थे |

             कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक के द्वारा सरस्वती माता की पूजा के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संस्था के प्राचार्य डी के ठाकुर द्वारा स्वागत उदबोधन मे विद्यालय की उपलब्धि एवं समस्या से अवगत करते हुए बताया की हायर सेकण्डरी भवन का आभाव हैं,कन्या छात्रावास की आवश्यकता हैं,बाउंड्रीवाल की मांग से अवगत कराया । सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति बालिकाओं के द्वारा की गई । मुख्यअतिथि के द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत ग़ुलाल का टीका लगाकर व मिठाई खिलाकर किया गया। विधायक के हाथों साईकिल पाकर बालिकाएं अत्यंत खुश हुई,कक्षा 9 वीं एवं 10 वीं के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि साईकिल विद्यालय आने जाने के लिए सुगम साधन हैं, इससे अपनी सफलता को लक्ष्य की ओर ले आयेगे । संर्धष से सफलता प्राप्ति होती हैं, आप अपने को जितना अधिक कसौटी में कसेंगे, उतना ही लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे ।

      इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पुरुषोत्तम साहू,टिकेश्वर यादव, एम के ठाकुर,एम के मिंज,सविता कुर्रे, लीना साहू,मेघा जायसवाल, मीना ध्रुव, बालकुमारी चंद्रवंशी,चम्पा पटेल, आदिवासी बालक छात्रावास अधीक्षक आर एस पैकरा,आत्मा राम ध्रुव,प्रीतम बघेल,पालकगण पुरुषोत्तम मरकाम, राजेश मरकाम, ईश्वर पुजारी, सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे । मंच का संचालन क्याख्याता मंती कुमारी मिंज ने किया ।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version