बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। वरिष्ट अधिकारियों द्वारा दिए निर्देश के तारतम्य में दिनांक 05/02/2023 को आबकारी विभाग को सूचना मिली की ग्राम रसेडा थाना बलोदाबाजर में रानी जायसवाल अपने मकान से भरी मात्रा में अवैध शराब का विक्रय करती है पुष्टि होने पर मकान की विधिवत तलाशी लेने पर मकान से 02 प्लास्टिक के बोरियों में भरा 165नग मध्यप्रदेश निर्मित एवम केवल मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु प्रयुक्त गोवा मदिरा पाव कुल मात्रा 29.7ली विदेशी शराब बरामद की गयी | आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) 34(2) 36 59( क ) , का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकाँत पाण्डेय, विपिन पाठक एवम आबकारी प्रधान आरक्षक सूर्यकांत वर्मा, नगर सैनिक अनुराधा कश्यप,तामेश्वर ध्रुव,विश्वनाथ जयसवाल तथा ड्राइवर अन्नू का विशेष योगदान रहा
There is no ads to display, Please add some


