आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही जारी
भाटापारा (गंगा प्रकाश)। ज़िला कलेक्टर बलौदाबजार रजत बंसल सर के निर्देश के तारतम्य में सहायक आयुक्त आबकारी विकास गोस्वामी ज़िला बलोदाबाजार के मार्गदर्शन में दिनांक 23-02-23को सूचना के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा अजय यदु पिता रमेश यदु उम्र- 30 वर्ष साकिन-कोदवा थाना भाटापारा के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 1680 नग नॉन ड्यूटी पेड विदेशी गोआ मदिरा पाव (302.4बल्क ली) बरामद की गयी।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) 34(2) 59 क 36 का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा, आबकारी उपनिरीक्षक जलेश सिंह, डॉ सुकांत पांडेय,विपिन पाठक आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी,देवीप्रसाद तिवारी तथा ड्राइवर अनु धीवर का विशेष योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


