मुंगेली । जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर मुंगेली, राहुल देव द्वारा दिये गये निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी, प्रकाश पाल के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मुंगेली की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी वृत्त मुंगेली के आबकारी उप निरीक्षक, अमित शाह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 23.05.2024 दिन गुरूवार को ग्राम रेहूंटा, रायपुर रोड भरत दाल मिल के पास, थाना मुंगेली में 5.22 लीटर कच्ची शराब एवं 01 स्कूटी जप्तकर आरोपी नरेन्द्र बांधड़े के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34 (1) (क), 34(2) व 59 (क) के तहत् प्रकरण कायम कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी स्टॉफ राजेश पटेल, जयेन्द्र नंदागौरी एवं वाहन चालक आकाश साहू शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some
