मुंगेली । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से महिलाएं अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बुन रही है। कोई बच्चों के पढ़ाई, तो कोई बैंक खाते में जमा कर रही हैं। विकासखण्ड पथरिया के ग्राम धरदेई की श्रीमती पिंकी साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मार्च को पहला किश्त उनके खाते में आया। इसके पश्चात उन्होंने अपनी बेटी रिया साहू के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया है और प्रतिमाह 500 रूपए उस खाते में राशि जमा कर रही है।
इसी तरह ग्राम चंदखुरी निवासी श्रीमती लता भारती महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ घरेलू खर्चे में कर रही है। ग्राम अमोरा भिलाई निवासी श्रीमती शांति मेहर ने बताया कि योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में हस्तांतरित हो रहा है। इस राशि का उपयोग वह अपने व बच्चों के स्वास्थ्य एवं पढ़ाई में कर रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की है, जिसके तहत सभी विवाहित पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रूपए उनके बैंक खाते में अंतरित की जा रही है। इस योजना से जिले की महिलाएं काफी खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version