गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़ रायगढ़ मुख्य मार्ग पर आज दो बाइक सवार आमने सामने टकरा गए जिसमे दोनो बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए वहीं पीछे बैठे बच्चो को भी मामूली छोटे आई है आपको बता दे की घटना आमगांव के पास की है जिसमे कोसमघाट निवासी पवन कुमार आज अपने बच्चो के साथ लाख पतरा अपनी मामी के घर जा रहा था वहीं सामने से कटरापाली निवासी प्रहलाद पटेल फतेपुर के लिए निकला था और दोनो बाइक चालक जैसे ही आमगांव के पास पहुंचे थे की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई और इस दुर्घटना में पवन कुमार का एक पैर टूट गया वहीं प्रहलाद पटेल का भी एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया जिसके बाद वाहन मौजूद लोगो ने धरमजयगढ़ थाने के डायल 112 को इसकी सूचना दी तो मौके पर आरक्षक संत पटेल और चालक प्रदीप चौहान मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


