हजारों की जनसंख्या में पहुंचे महिलाएं एवम पुरुष

विभिन्न मुद्राओं में हुए चर्चा के साथ चुनाव बहिष्कार की बात कही

मैनपुर (गंगा प्रकाश)। ब्लॉक मुख्यालय में रविवार को पिछड़ी जनजाति कमार प्रजाति लोगों ने नवाखाई मिलन समारोह यादव समाज भवन में आयोजन रखा जिसमें 20 से 30 गांव से 5000 हजार से से अधिक जनसंख्या में पहुंचे थे। जहां पर समस्त जनजाति के लोग एक जगह एकत्रित होकर भेंट मुलाकात किया वही समाज के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया जिसमें चर्चा परिचर्चा के साथ समाज के उत्थान एवं विकास की ओर अग्रसर करने के लिए समाज के अध्यक्ष बनसीह सोरी द्वारा लोगों को प्रेरित किया गया । वह वह विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया। जिसमे प्रमुख मुद्दा रहे कि विकासखंड मैनपुर के अंतर्गत निवासरस विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जनजाति के गरीब बेरोजगार युवक युवतियों को स्वनिर्मित तथा क्षेत्र में बस बर्तन का निर्माण करने वाले कमार जनजाति के लोगों से बस बर्तन खरीद कर बेचने हेतु राशि प्रदाय करने का विशेष मांग करते हुए समस्त कमार जनजाति के अत्यंत गरीब होने के कारण बस बर्तन खरीदी बिक्री नहीं कर पा रहे हैं इस विषय पर हुई चर्चा उसके उपरांत विशेष पिछड़ी जनजाति का युवक युवतियों को कक्षा आठवीं से 10वीं 12वीं तक जी एल एड एवं बी ए डी शिक्षा पूर्ण कर बेरोजगारी का जीवन यापन कर रहे हैंउन्हें योग्यता अनुसार नौकरी की मांग की है तथा पिछड़ी जनजाति कमार परिवार जो वर्षों से काबिज कृषि भूमि पर कृषि करते आ रहे हैं उन्हें आज पर्यंत तक पट्टा उपलब्ध नहीं हो पाया है उन्हें वन अधिकार पट्टा प्रदान करने के लिए विचार रखे हैं इसके पश्चात प्रशासन द्वारा प्रदाय का कमार भवन जर्जर हो चुका है जर्जर हालत में है जिसके कारण जीणोद्धार हेतु राशि प्रदाय करने की विषय में चर्चा हुई साथ ही लोगों ने आपस में नवाखाई मिलन समारोह पर मेल मिलापकर एक दूसरे का सुख-दुख बांटे और आगामी चुनाव में यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो हम पूरी समाज चुनाव बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कमार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सिंह सोरी देवी सिंह नेता मनहर सोरी मधुसूदन सॉरी चमार सिंह नेता शुक्र राम नेता घासीराम सोरी रामदयाल नेताम हेम सिंह सोरी सुखराम सोरी नंदू राम नेम भगतराम सोरी रतिराम विशुराम जीवनलाल सोरी परमेश्वर नेताम भूपेंद्र नेताम प्यारेलाल नेताम नरेश कुमार नरेश कुमार बीरो बाई सहित महिला पुरुष हजारों की संख्या में उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version