दर्रीपारा (गंगा प्रकाश) – समीपस्थ ग्राम आमारोड़ा, दर्रीपारा में रविवार को नवयुवक गणेश उत्सव समिति के तत्ववाधान मे गणेश विसर्जन और नवाखाई के उपलक्ष्य मे सांस्कृतिक कार्यक्रम और रामधुनी का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रध्दा भक्ती रामधूनी मंडली आमागाँव के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दिया गया, समस्त ग्रामवासियो व समिति के सदस्यों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में कन्हैया लाल सोरी, अध्यक्षता – चंदन सिंह विशिष्ट अतिथि हुमन लाल ध्रुव थे, इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोमेश ध्रुव. दिलीप सिंह. लोकेश कुमार. विमल कुमार. शिवशंकर. नीलकमल. जुमन. गुलशन. खेलन कुंजल रमन सिंह उमेश देवांशी. महेश ध्रुव उवेद ध्रुव गोपाल आदि उपस्थित थे,
There is no ads to display, Please add some


