गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम अमेठी के किसानों ने राजू साहू जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो के नेतृत्व विधायक रोहित साहू से भेट कर आमा नाला जलाशय के नहर लाइनिंग की मांग कि है विगत कई वर्षों से लगातार किसानों के फसलों को नुकसान हो रहा है जिसके कारण किसानों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है जलाशय में पर्याप्त पानी होने के बाद भी किसानों के खेतो में पानी नहीं पहुंच पाता है अनेकों जगह से नहर क्षतिग्रस्त हैं विभाग भी मरम्त करा कर थक चुकी हैएलाइनिंग कार्य से ही नहर के पानी का सही सदुपयोग किया जा सकता हैं किसानों की समस्याओं को विधायक रोहित साहू ने गंभीरता पूर्वक लिया एवं विभागीय अधिकारी से बात कर जानकारी ली आने वाले बजट में राशि स्वीकृत करा कर लाइनिंग कार्य के निर्माण की बात कही प्रमुख रूप से देवकुमार दीवान सरपंच अमेठी गोवर्धन पटेल भूषण दीवान पन्ना टंडन श्रवन दीवान राधे दीवान पंच राम दीवान बांके यादव गंगू दीवान दिन दयाल दुलार बलदाऊ उपस्थित रहे सभी किसानों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


