प्रत्याशी तेजराम विद्रोही की उपस्थिति में युवाओं ने ली सदस्यता


छुरा (गंगा प्रकाश)। 
आम आदमी पार्टी के छुरा ब्लॉक सर्किल स्तरीय कार्यकर्ताओं का आवश्यक बैठक विधानसभा प्रत्याशी तेजराम विद्रोही की उपस्थिति में लोहझर में सम्पन्न हुआ जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोरशोर से राजिम विधानसभा फतह करने संकल्प लिया। 

तेजराम विद्रोही ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा और काँग्रेस की शोषण का शिकार होते हुए आज तक आया है। जनता के सामने कोई ठोस राजनीतिक विकल्प नहीं होने के कारण  ऐसा स्थिति निर्मित थी जैसे कि कांग्रेस की लुभावनी वायदों का मार खाओ या भाजपा की वायदाखिलाफी का लात खाओ इसका कारण यही है कि जनता के सामने कोई विकल्प नहीं था। आज आम आदमी पार्टी के रूप में ठोस विकल्प मौजूद है जिससे अब जनता किसी पार्टी के न तो लुभावनी वायदों का मार खायेगा और न ही वायदा खिलाफी का लात खायेगा अब जनता ऐसे पार्टी की सरकार बनाएगी जो जनता की बुनियादी जरूरतों को जैसे बेहतर शिक्षा की गारंटी, बेहतर स्वास्थ्य व निःशुल्क चिकित्सा की गारंटी, सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की गारंटी, महिलाओं को सम्मान की गारंटी, सम्मानजनक रोजगार की गारंटी , भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी के साथ काम करेगी। 

बैठक में आम आदमी पार्टी के  गरियाबन्द ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण यादव, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष चमन यादव, महिला विंग के गरियाबन्द जिला अध्यक्ष श्रीमती रामबाई दीवान,  पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्तागण  मदन लाल साहू, महेश यादव, नेहरू निषाद, हीरालाल सेन, हरख राम साहू, उत्तम कुमार साहू ने ग्रामीण स्तर पर जन जन तक केजरीवाल की गारंटी को पहुंचाने की कार्यनीति पर चर्चा की। 

केजरीवाल के गारंटी से प्रभावित होकर क्षेत्र के युवा राकेश ध्रुव, मोहन साहू, पुरुषोत्तम दीवान, टिकेन्द्र साहू, हिरेन्द्र ठाकुर ने पार्टी में प्रवेश लिया जिसे पार्टी प्रत्याशी तेजराम विद्रोही, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण यादव ने पार्टी टोपी पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिया। 

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू, सर्किल प्रभारीगण आत्माराम ठाकुर, खेमसिंह ठाकुर, तेजराम ध्रुव, दानेश्वर कुमार, राकेश ध्रुव, मालिक राम दीवान, ईश्वर ध्रुव, गुलशन मोंगरे, रामनारायण सिंह ध्रुवा, नोहर निषाद, लल्लेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version