गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पंचायत में शत प्रतिशत नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बन जावें इसलिए नगर में 4 स्थानों पर 12 जून से शिविर लगाए जा रहे है। नगर पंचायत अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में 12 जून को नगर पंचायत, स्वास्थ विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों आदि के सहयोग से कैंप लगाकर प्रथम दिन 156 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्ड को लेकर वार्ड 9 यात्री प्रतिक्षालय बस स्टैंड में 43, प्राथमिक शाला मौलीपारा में 44, प्राथमिक शाला दर्रीपार 27 एवं नगर पंचायत कार्यालय फिंगेश्वर 39 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। काम को लेकर नगर पंचायत के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने कार्ड बनवाने निगरानी करते रहे। इन कैंपो में स्वास्थ विभाग के बीटीओ योगेश पराना, आरएचओ सुधा नायक, डोमन नायक सहित कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी है। सीएमओ संतोष विश्वकर्मा नगर के नागरिकों से अपील की है कि जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने है वो 15 जून तक कैंपो में भाग लेकर कार्ड बनवा सकते है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version