गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पंचायत के सभी वार्डो में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने से वंचित लोगों का कार्ड बनवाने का काम किया जा रहा है। नगर पंचायत अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार आज नगर पंचायत के सभाकक्ष में आर.एच.ओ., बी.सी., मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका की संयुक्त बैठक लेकर बचत नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वृहद कार्यक्रम बनाकर नगर पंचायत के सभी वार्डो में कुल 4 जगह कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जावेगा। वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 एवं 15 के लिए शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपार, वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 14 के लिए शासकीय प्राथमिक शाला मौलीपारा वार्ड क्रमांक 6,7,8 एवं 9 के लिए यात्री प्रतीक्षालय नया बस स्टैण्ड एवं वार्ड क्रमांक 10, 11, 12 एवं 13 के लिए नगर पंचायत फिंगेश्वर में 12 जून से 15 जून तक शिविर लगाया जायेगा। नगर पंचायत अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि नगर पंचायत अंतर्गत कुल 9668 आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। अब तक 8067 कार्ड बन चुके है। शेष 1601 लोगों से अपील है कि अपने कार्ड के शिविर स्थल पर पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बना लेवें। समय सीमा के बाद जिन्होंने आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया उन्हें शासन द्वारा स्वास्थ सुविधा हेतु बनाई गई योजना का लाभ लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
There is no ads to display, Please add some
