उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत आज जिले के नरहरपुर विकासखंड के गांव धनोरा में ’मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी’ के माध्यम से हितग्राही शोभराय कोड़ोपी ने बताया कि उनकी दाहिनीआंख में चोट लगने के कारण ठीक से दिखाई देना बंद हो गया था। वह अपनी आंख के ईलाज के लिए अपने गांव के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारवन्डी में चेकअप कराया जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। श्री कोड़ोपी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ऑपरेशन का खर्च उठाने में असमर्थ था। फिर उन्हें चिकित्सक ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से उनका मुफ़्त में इलाज हो सकता है। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाया और हॉस्पिटल में अपनी आंख का ऑपरेशन करवाया। इस तरह आयुष्मान भारत योजना से शोभराय की दाहिनी आंख की रोशनी लौट आई। साथ ही मुफ़्त में ऑपरेशन होने से उस पर आर्थिक भार भी नहीं आया। शोभराय ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी जनकल्याणकारी योजना के चलते आंखों की रोशनी बिना किसी व्यय के लौट आई है।
There is no ads to display, Please add some
