नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार आरक्षण नीति में कभी छेड़छाड़ नहीं करेगी। किसी और भी ऐसा नहीं करने देगी। शाह ने यह भी कहा कि सरकार देश से नक्सलवाद को खत्म करने की पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने एक समाचार चैनल से साक्षात्कार में कहा कि हम आरक्षण की नीति को कभी नहीं छूएंगे और न ही किसी और को ऐसा करने देंगे।

अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला

गृह मंत्री ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि सरकार संविधान में संशोधन करने की योजना बना रही है। कहा कि अगर हमें संविधान बदलना था तो हम इसे पहले ही कर सकते थे। हमने दस साल तक संसद में बहुमत का दुरुपयोग नहीं किया है। बहुमत का दुरुपयोग करने की आदत कांग्रेस की है, हमारी नहीं।

भाजपा की प्रतिबद्धताओं में नहीं आया कोई बदलाव

शाह ने कहा कि भाजपा की प्रतिबद्धताओं में कोई बदलाव नहीं आया है। महिला आरक्षण अधिनियम और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) मोदी सरकार लेकर आई। उन्होंने कहा कि मैंने पूरे देश की यात्रा की है, हर कोई तीसरी बार पीएम मोदी के लिए वोट करने का इंतजार कर रहा है। कहा कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने बार-बार नक्सलियों से हिंसा छोड़ने को कहा है। 90 दिनों में, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने नक्सलवाद से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। हम भारत से माओवाद को खत्म कर देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के दौरान नक्सलियों पर कोई लगाम नहीं थी।

मजबूत सरकार चुनने के लिए करें मतदान: शाह

गृह मंत्री शाह ने लोगों से मजबूत सरकार चुनने की अपील की। शाह ने कहा कि यह मतदान भारत के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने के लिए है। शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, मैं मेरे बहनों-भाइयों से अपील करता हूं कि भारत को पूरे विश्व में मान-सम्मान दिलाने वाली, देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाली, गुलामी के प्रतीकों से देश को मुक्त करने वाली, देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण से मुक्त करने का दृढ़ संकल्प दिखाने वाली मजबूत सरकार चुनने के लिए ऐतिहासिक संख्या में मतदान करें।

लोगों से की मतदान करने की अपील

उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार चुनने की अपील की जिसने न केवल विकास को गति दी है बल्कि सीमाओं पर अचूक सुरक्षा सुनिश्चित की है, हर गरीब को स्वास्थ्य, आवास, बिजली और गैस सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं क्योंकि आपके हर वोट में सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की ताकत है।

एक अन्य पोस्ट में शाह ने सभी पहली बार मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। कहा, अपने वोट की शक्ति से एक ऐसी सरकार चुनें जो आपको विश्व स्तरीय शिक्षा और बेहतर भविष्य बनाने के अवसर प्रदान करेगी। साथ ही, अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version