187 आवारा मवेशियों को सड़कों से हटाकर भेजा गया गौठान – गौशाला

 सड़क दुर्घटनाओं से बचाने पशुओं को लगाए जा रहे टैग और रेडियम बेल्ट

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आवारा मवेशियों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। रोका-छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्ग से हटाकर उन्हें सुरक्षित गौठान – गौशाला भेजा जा रहा है। अभियान के तहत पिछले चार दिनों में 187 आवारा मवेशियों को एनएच-130सी और एसएच-19 सड़कों से हटाया जा चुका है। यह अभियान निरंतर जारी है। इसके अवाला पशुओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने पशु सुरक्षा के लिए मवेशियों में टैग और रेडियम बेल्ट भी लगाया जा रहा है। रेडियम बेल्ट अंधेरे में लाइट पड़ने पर दूर से ही चमकता है। पशुओं में इसे लगाने से वाहन चालक दूर से जानवरों को देख पाते हैं और वाहनों को जानवरों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा मवेशियों को सड़कों पर खुले नहीं छोड़ने की अपील भी आमजनों से की जा रही है। इसके लिए मुनादी कराकर किसानों एवं पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है।


 
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री छिकारा ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, नगरीय निकाय के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवारा पशुओं के कारण होने वाले सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये थे। उन्होंने जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रतिदिन नगर का भ्रमण कर इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा था। साथ ही सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग में स्ट्रीट लाईट आदि की समुचित व्यवस्था के अलावा सड़क निर्माण से जुड़े विभाग के अधिकारियों को सड़कों का ठीक तरह से मरम्मत आदि कराने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में गरियाबंद, फिंगेश्वर, राजिम एवं छुरा क्षेत्र के मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों से घुमंतू पशुओं को पकड़ने के लिए रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आवारा पशुओं को पकड़कर गौठान एवं कांजी हाउस में रखा जा रहा है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version