गायत्री साहू लवन(गंगा प्रकाश)।कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन में एक हैरत अंगेज मामला सुनाई दे रहा है,दरअसल मामला नगर पंचायत लवन के वार्ड क्रमांक02 की है जहां रहने वाली दुलारी यादव का पक्की मकान का सपना आज भी बस एक ख्वाब है।मीडिया को उन्होंने बताया कि इसके लिए दो बार फार्म भर चुकी है लेकिन हर बार उनका नाम सूची में नहीं आ रहा है इसके अलावा वह जनप्रतिनिधियों को अनेकों बार आवेदन सौंपकर आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगा चुकी है लेकिन किसी का ध्यान अभी तक नहीं गया है जिसके चलते हितग्राही इस बार का चुनाव का बहिष्कार करूंगी की बात मीडिया कर्मियों के सामने रखी है।अब लोकसभा चुनाव को कुछ ही दिन शेष बचा है ऐसे में क्या परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा ये आने वाले वक्त पर ही चलेगा।उक्त हितग्राही की समस्या का जिम्मेदार कौन है यह जांच का विषय है?
There is no ads to display, Please add some
