इंस्टाग्राम पर प्रेमजाल रचकर आखिर ऐसा क्या हुआ जो आरोपी को जाना पड़ा जेल
कृष्णा दीवान
धमतरी (गंगा प्रकाश)।धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिक युवती को प्रेमजाल में फंसा कर महीनों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी हरियाणा निवासी है, जिसने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर मगरलोड क्षेत्र की एक युवती से संपर्क साधा। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। विश्वास जीतने के बाद आरोपी युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता द्वारा हिम्मत जुटाकर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को देने के बाद उन्होंने मगरलोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मगरलोड पुलिस की तत्परता से पीड़िता को न्याय की दिशा में बड़ा कदम मिला है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह के अपराधों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


