सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट में अपराधियों के द्वारा निरंतर किया जा रहा अपराध, फर्जीवाड़े का संसार बना सोशल मीडिया

रायपुर (गंगा प्रकाश)। कोरबा शहर के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति गौरी शंकर के व्हाट्सएप पर करीब बीती रात पहले किसी शख्स से व्हाट्सएप पर दोस्ती की । फिर सोशल चेट के साथ दोस्ती बढ़ गई । वीडियो कॉल के साथ ऑडियो कॉल होने लगे । कथित तौर पर शातिर लड़की पायल शर्मा निवासी जयपुर दिल्ली ने इस व्यक्ति देवलाल गौरी शंकर को बर्बाद करने की धमकी देने के साथ इक्कीस हजार की फिरौती की मांग की। 

बताया गया है कि सोसल मीडिया के व्हाट्सएप पर उस शख्स की आईडी बनी हुई है। इस आईडी पर करीब बीती रात पहले किसी शख्स ने मैसेज भेजी। तब दोस्ती की गई । इसके बाद वीडियो व ऑडियो कॉलिंग पर बातचीत हुई । लगभग दो तीन घंटे गुजर जाने पश्चात गौरी शंकर को बर्बाद करने की धमकी और तत्काल 21 हजार रुपए मांगे । रुपए नहीं दिए जाने पर चेट और वीडियो कॉलिंग को सार्वजनिक करने के लिए धमकाया गया। सुबह होने से पहले रुपयों का इंतजाम करने को कहा गया। वही पीड़ित की तरफ से मामले पर संबंधित कुसमुंडा थाने में एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही गई है।

बता दें कि अपराधियों ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर फर्जी खाते बनाये और कथित तौर पर मॉर्फ की गयीं तस्वीरें और वीडियो अपलोड किये फिर 21000 हजार रुपए तक की मांग वाले संदेश डाले गये।

पीड़ित ने बताया है कि इस मामले में अपराधियों का एक टीम बना हुआ है। 20 से 23 साल के बीच की एक लड़की हैं, जिसका मो मोबाइल नंबर 91341 86516 है। जो कि लडको को अपने जाल में फंसाती है और ब्लैकमेल करती है। दूसरा व्यक्ति ने खुद को सोसल मीडिया का कार्यकर्ता बताया और तीसरा व्यक्ति खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया है। दोनों व्यक्तियों का मोबाइल नंबर, +919845432907,+919743102746 है। नंबर ट्रेस करने पर इनका लोकेशन बदलते रहता है। ऐसे अपराधों में जांच की शुरुआत आईपी एड्रेस का पता लगाने के साथ होती है। अगर इस तरह की घटनाएं घटती हैं तो यह गंभीर मामला है और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। शुरुआती जांच से यह बात सामने आ रही कि अपराधी बड़े स्तर पर फर्जी खाते बना रहे हैं और आमलोगों को ठगी का का शिकार निरंतर बना रहे है।

सोशल मीडिया पर ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हो रहे लोग, पिछले 3 सालों में ठगों ने लगाई अरबों डॉलर की चपत

कोविड-19 महामारी के बाद इस तरह की ठगी में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। रोमांस स्कैम के जरिए होने वाली ठगी की रकम 3 साल करीब 10 गुना बढ़ गई है। ऐसे मामलों में राशि रिकवर करना लगभग नामुमकिन होता है।

प्यार के नाम पर लोगों को फंसाकर ठगे जा रहे करोड़ो रुपये

शोसल मीडिया के प्लेटफार्म में लोगों को प्यार में फंसाकर ठगने की घटनाओं में बहुत तेजी देखी गई है। प्यार के नाम पर ठगी पहले भी होती रही है लेकिन कोविड 19 के समय से लेकर वर्तमान में आम लोगों में अकेलेपन और भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं ने उन्हें और आसान टारगेट बना दिया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स निभा रहे हैं।

पिछले 3 सालों में ‘डिजिटल रोमांस स्कैम’ की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। इसमें लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगी है। ठग पहले से लोगों को लूटने के लिए ऑनलाइन साइट्स का सहारा लेते रहे हैं।

युवा वर्ग को किया जा रहा टारगेट

दर्ज हुई शिकायतों पर गौर किया जाए तो ठगों ने अपना सबसे बड़ा निशाना वरिष्ठ नगारिकों को बनाया है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि खुद को टेक सैवी समझने वाले युवा इससे बच गए हैं। एक जानकार के अनुसार, युवाओं को लगता है कि वह प्रोद्योगिक के बीच ही बड़े हुए हैं तो उन्हें सब कुछ पता है लेकिन ऐसी जालसाजी में फंसने वाले लोगों में से एक बड़ा हिस्सा युवाओं का है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version