इस चुनाव में चलेगा भाजपा का ट्रिपल इंजन फार्मूला-सुरेन्द्र पाटनी
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले की 5 नगर पंचायतें फिंगेश्वर, छुरा, देवभोग, कोपरा, राजिम एवं एक नगर पालिका गरियाबंद में अध्यक्ष सहित पार्शदों की सूची घोशित करने के बाद भाजपा की गरियाबंद जिला चयन समिति के सदस्य वरिश्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र पाटनी ने इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कि जिले के सभी वरिश्ठ नेताओं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोश उपाध्याय, भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश साहू एवं राजिम विधायक रोहित साहूएवं चयन समिति से आए सदस्यों मंडल चयन समिति के द्वारा आए नामों को चर्चा कर आम सहमति से जीतने योग्य उम्मीदवार का चयन किया गया है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को गुरूमंत्र दिए जाने की बात पर उन्होंने ठहाका लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी एवं विश्णुदेव सरकार के सुशासन के जरिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने विधानसभा-लोकसभा चुनाव में डबल इंजन की सरकार का हवाला देकर लोगों से वोट मांगा था। अब नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव में भी मोदी की गारंटी एवं विश्णुदेव सरकार के सुशासन की लहर चलेगी। भाजपा नगरीय निकायों-पंचायतों में मतदाताओं से वोट मंगाने के दौरान उन्हें मोदी की गारंटियों से अवगत कराएगी। साथ ही ट्रिपल इंजन यानी केन्द्र, राज्य और शहर-गांव में एक ही दल की सरकार होने के फायदों से भी अवगत करएगी। इस चुनाव में भाजपा ट्रिपल इंजन का फार्मूला चलाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पॉच वर्शो से हमने देखा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किस तरह अटका रखा था। ये जनता को समझाने का एक तरीका हो सकता है और उन्हें भी पता है कि पूर्व सरकार ने पीएम आवास इसलिए नहीं दिया था, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री का नाम लिखा हुआ था। अब ऐसी स्थिति नहीं है। राज्य और केन्द्र में भाजपा की सरकार काम कर रही है। इसलिए निश्चित रूप से शहर-गांव में भी भाजपा की सरकार बनेगी। तो चीजें और अधिक आसान हो जाएगी। मेरा मानना है कि ट्रिपल इंजन का फार्मूला कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए कारगर साबित होगा। सुरेन्द्र पाटनी ने कहा कि मुख्यमंत्री विश्णु देव साय की 13 महीने की सरकार ने अपने संकल्प पत्र मोदी की कई गारंटियों को पूरा कर दिया है। साय सरकार के बजट में मोदी की गारंटी आधारित नई योजनाएं शुरू करने की घोशणा की गई है। कुछ योजनाएं शुरू हो चुकी है। कुछ होनी है। ये गारंटियॉ भाजपा के चुनावी मुद्दे होंगे, जिनके माध्यम से निकाय-पंचायत चुनाव में भी भाजपा वोट मांगेगी। स्थानीय चुनाव के लिए घोशणा पत्र भी मोदी की गारंटी पर एवं विश्णुदेव सरकार के सुशासन पर आधारित ही तैयार की जा रही है। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हो चुकी है, 28 जनवरी तक पर्चा दाखिल किए जा सकेंगे। 31 जनवरी नाम वापसी की आखिरी तारीख है। नगरीय निकाय में 11 फरवरी को वोटिंग होगी और 15 फरवरी को नतीजे घोशित किए जाएंगे।
There is no ads to display, Please add some


