कांकेर (गंगा प्रकाश)। कांकेर जिला समीपस्थ ग्राम दुधावा के मावलीपारा हाईस्कूल के छात्र स्कूल में अव्यवस्था से परेशान हो रहे हैं। यहां पढ़ाई करने पहुंचे छात्रों को पहले स्कूल तथा शौचालय की सफाई करनी पड़ती है। इसके बाद अपने कमरों में पढ़ने पहुंचते हैं। स्कूल में सफाई कर्मियों के अलावा विषयवार शिक्षकों की भी कमी है। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। छात्रों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है।
शिकायत लेकर पहुंचे छात्रों को जिला कार्यालय पहुंचने पर पहले तो उन्हें कुछ अफसरों ने बाहर ही रोकने कोशिश की, लेकिन वे कलेक्टर से मिलने अड़े रहे। कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या बताने की बात कहते रहे। जिला कार्यालय पहुंचे छात्र निखिल नेताम, रागिनी उईके, पंकज नेताम, अखिलेश मरकाम, पुष्प लता चनाप, मोनिका गोयल, तेजस्वरी कश्यप आदि ने बताया वे समस्या लेकर कलेक्टर के पास जाने की जानकारी प्राचार्य जीपी शोरी को देकर ही आए हैं।

जिले के नरहरपुर विकासखंड के दुधावा क्षेत्र के ग्राम मावलीपारा हाई स्कूल के करीब 60 छात्रों की पढाई गणित और हिंदी के शिक्षक नहीं होने के कारण प्रभावित हो रहा है। बीतें दो वर्षो से हाई स्कूल में गणित व हिंदी के शिक्षक नही है। जिसके कारण प्रभारी शिक्षक से छात्रों को गणित व हिंदी विषय की पढ़ाई करवाई जा रही है। शुरू से स्कूल में चपरासी नहीं है। उन्हें ही साफ सफाई करनी पड़ती है। बच्चों को कमरों का पोछा लगाने से लेकर शौचालय तक की सफाई करनी पड़ती है। छात्रों ने कहा घर से स्वच्छ होकर जाने के बाद शौचालय में उठ रही दुर्गंध के बीच जाकर सफाई करने में परेशानी होती है।

डीईओ भवन जैन ने कहा शिकायत मिली है। बीईओ से कहकर जांच कराई जाएगी। स्कूल समय में छात्र जिला कार्यालय किसकी अनुमति से पहुंचे इसकी भी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version