गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ईडी के सहारे भाजपा ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के स्टार तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरीबों, किसानों के मसीहा, पालनहार भूपेश बघेल को बदनाम करने का कुकृत्या कर रही है। जो कि 3 दिसंबर को कांग्रेस के आंधी के सामने मुंह की खाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू ने कहा कि ईडी और भाजपा ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छबि खरान करने साजिश रची। ईडी ने जिस ड्राईवर के बयान पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया वह भाजपा का कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के इशारा पर ईडी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक दुर्भावनापूर्वक प्रेस नोट जारी किया। इसमें ईडी ने सिर्फ एक आरोपी के फौरी बयान के आधार पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना किसी प्रमाण के बिना किसी जांच के पैसे लेने का प्रेस नोट हड़बड़ी में जारी कर दिया। इसी के द्वारा जारी प्रेस नोट यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि यह भाजपा को एक चुनावी मुददा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से षडयंत्रपूर्वक जारी किया है। श्री साहू ने कहा कि महादेव ऐप को भाजपा का पूरा संरक्षण है केन्द्र सरकार और भाजपा के संरक्षण में ही महादेव ऐप चल रहा है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह और रमन के पूर्व 3 नौकरशाह का बेटा दुबई क्यों जाते है इसका जवाब दें ? रमन सिंह, अभिषेक सिंह के पासपोर्ट को सार्वजनिक करें। भाजपा नेताओं की महादेव ऐप में संलिप्पता और संरक्षण का यह बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ईडी ने एक काले कलर की इनोवा कार से कैश जप्त किया था जो होटल के बेसमेंट में खड़ी थी। लेकिन अभी तक इस गाड़ी की डिटेल नहीं दी है। सूत्रों से जानकारी मिली है यह गाड़ी एक बड़े बिल्डर की है जो बीजेपी नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कोरबा जिले का है। अब सवाल उठ रहे है कि आखिर बीजेपी नेता के रिश्तेदार बिल्डर की कार से जप्त कैश किसके लिए लाया गया था और इस रकम को कहां और किसे बांटा जाना था ? लेकिन इस पूरे मामले में ईडी ने कार ड्राइवर असीम को आरोपी बना लिया पर कार मालिक से मामलें में अभी तक कोई पूछताछ नहीं हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू ने कहा कि महादेव ऐप बनाकर संगठित आर्थिक अपराध सट्टा खिलाने का नेटवर्क पूरे देश में चलाया जा रहा था। संचालन की जानकारी सामने आयी थी। इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी सामने आने के बाद महादेव ऐप में छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्यवाही की जा रही है। बड़े पैमाने पर अपराधियों की छत्तीसगढ़ और देश भर में गिरफ्तारियॉ भी की गयी। एकमात्र छत्तीसगढ़ पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है। अभी तक 449 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version