गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विधानसभा चुनाव के दौरान इस बार ईवीएम मशीनों में गैस सिलेंडर, गुब्बारा, पेंसिल-शार्पनर, हीरा, ब्लैक बोर्ड, सीटी, टेलीविजन, दूरबीन, कैंची, उपहार, एयरकंडीशनर, नारियल फार्म, बाल्टी आदि चुनाव चिन्ह भी दिखेंगे। नामांकन वापसी के बाद सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को उनका मनचाहा चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया है। मतदान के दौरान मतदाता निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम के साथ इस चिन्ह को देखकर उन्हें वोट देंगे। चुनाव चिन्ह आबंटित होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों ने राजिम विधानसभा क्षेत्र में आबंटित चिन्ह के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों को आबंटित चुनाव चिन्ह की सूची जारी की थी। इस सूची के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के पहले से ही चुनाव चिन्ह आरक्षित है वहीं गैर मान्यता प्राप्त दलों और निर्दलीयों के लिए मुक्त चुनाव चिन्ह की सूची जारी की थी। इस सूची में 150 से अधिक चुनाव चिन्ह है। जारी सूची के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशियों को मनचाहा चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया और अब सभी निर्दलीय अपने मनचाहा चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार में लगे है।
ईवीएम में इस बार दिखेंगे गैस सिलेंडर, गुब्बारा, पेंसिल, शार्पनर, ब्लैक बोर्ड जैसे कई चुनाव चिन्ह
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
