गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।  ई विलेज एजुकेशन सोसाइटी एवं सतनाम परिवार समाज के द्वारा संत शिरोमणि गुरूघासी जयंती के अवसर पर द्वितीय वर्ष सतनाम इंस्पायर अवार्ड प्रोग्राम-2023 (शिक्षा ,संस्कार ,व्यापार, सात्विक जीवन शैली) का शुभांरभ श्री शिवनारायण खुटे प्रबंधक वन विभाग के मुख्य आतिथ्य में सतनाम जयोति कलश प्रज्वलित कर तथा 108 बार सतनाम जाप के साथ किया गया इस क्षेत्र में 12 वर्ष से 23 वर्ष के बच्चो के लिए गुरु के उपदेश एवं सन्देश के ऊपर पोस्टर ड्राईंग रंगोली और प्रोजेक्ट निबंध प्रतियोगिता 17 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को समिति और समाज टीम गठित कर एक दिवसीय प्रोग्राम रखा गया प्रोग्राम का उद्देश्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज में शिक्षा का होना बहुत ही जरुरी उच्च शिक्षा प्राप्त करने से स्वयं और समाज में होने वाले परिवर्तन के बारे में विश्वविद्यालय में पदस्थ संतोष डहरिया (तकनिकी शिक्षक आयोजक ) एवं स्कूल शिक्षा में पदस्थ श्रीमति मालती डहरिया ( शिक्षिका) एवं इंस्पायर वक्ता एवं मुख्य अतिथि शिव नारायण खुटे (प्रबंधक) वन विभाग ने कहा एक शिक्षित व्यक्ति स्वयं, समाज, देश में अपने ज्ञान से सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है कार्यक्रम को राजिम परिक्षेत्र सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री तुलेश्वर घृतलहरे सचिव श्री सुघरमल आड़े जी ने संबोधित करते हुए कहा की इस प्रकार का आयोजन बहुत कम देखने को मिलता है यदि ऐसा आयोजन होता रहे तो निश्चित ही समाज में बदलाव आयेगा कार्यक्रम  के आयोजक संतोष डहरिया ने कहा की यदि बच्चो को बचपन में ही अच्छे संस्कार मिले तो उम्र भर अच्छे जीवन यापन करेगा आने वाले पीडी ही संस्कारी होगा कार्यक्रम को संतोषपुरी धाम के संत ने भी सम्बोधित किया और कहा की हमे बाबाजी के बताये हुए मार्गो का अनुशरण करना चाहिए सतनामी समाज जिला गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष दूजलाल बंजारे जी ने कहा की निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है कार्यक्रम में सात्विक जीवन शैली शिक्षा और व्यापर के क्षेत्र अग्रणी लोगो को विभिन्न अवार्डो से सम्मानित किया गया संतोष डहरिया एवं परिवार फिंगेश्वर तुलेश्वर घृतलहरे एवं परिवार सेंदर गंगा सागर डहरिया एवं परिवार पतोरा सुघरमल आड़े एवं परिवार चैतरा को “बेस्ट सतनाम सात्विक परिवार अवार्ड -2023” से सम्मानित किया गया नरेन्द्र रात्रे, दीपक खुटे, मनोज गिरदे, मोहन मारकंडे एवं परिवार को “सतनाम परिवार अवार्ड” से समानित किया गया, बेस्ट सात्विक- सतनाम बालक का आवर्ड राज डहरिया, दयाल दास मांडले बेस्ट सात्विक सतनाम बालिका दीपाली डहरिया, तमन्ना मांडले को दिया गया इस कार्यक्रम के आयोजक टीम संतोष डहरिया, श्रीमती मालती डहरिया, शिवनारायण खुटे, नरेन्द्र रात्रे, श्रीमती रिचा रात्रे, शकुन्तला लहरे, मनोज गिरदे, दीपक खुटे, मोहन मारकंडे, दिनेश लहरे, पोसन पराना, मोहित, डागेश्वर मांडले, संतोष मांडले, भक्तिन दीदी, ग्राम के गणमान्य नागरिको ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम का सफल संचालन नामदास धृतलहरे व्याख्याता सरस्वती शिशु मंदिर राजिम ने किया जिसे “बेस्ट सतनाम मंच संचालन का अवार्ड” मिला।  


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version