मोहला (गंगा प्रकाश)। शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 23 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। राशन दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। निम्न राशन दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इनमें अंबागढ़ चौकी शहर में संचालित राशन दुकान के लिए, ग्राम पंचायत अरजकुंड, गोपलीनचुवा, आड़ेझर, दाऊटोला, आटरा, मोंगरा, मुड़पार, गौलीटोला, बुटाकसा, बांधाबाजार, बिटाल, कुदुरघोड़ा एवं चिल्हाटी में संचालित राशन दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


