गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। उच्च न्यायालय बिलासपुर के अधिवक्ताओं के तत्वावधान में प्रदेश भर के अधिवक्तों ने अपनी मांगों को रखते हुए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर सरकार को गम्भीरता से ध्यान देने की अपील किये गए हैं।इस क्रम में कसडोल न्यायालय से अधिवक्ताओ ने भी मांग रखते हुए मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम कसडोल को आवेदन पत्र सौंपे गए हैं।अधिवक्ता संघ कसडोल बलराम साहू ने पत्रकार कैवर्त को बताया कि आए दिन अधिवक्ताओ के साथ कोई न कोई अप्रिय घटना घट रही है इससे अधिवक्ताओ के साथ साथ परिवार को भी हर तरह की समस्या से जूझना पड़ता है साथ ही अधिवक्ताओ का वेतन अनिश्चित है ऐसे में किसी अधिवक्ता का अचानक मृत्यु पश्चात उनके परिवार वालो के लिए घर चलाना गम्भीर समस्या निर्मित होती है।इसीलिए अधिवक्ता का अचानक से मृत्यु उपरांत परिवार को दस लाख रुपये दावा राशि प्रदान किया जाए,एवं परिवार के सभी सदस्यों का बीमा भी सरकार के द्वारा किये जाने चाहिए तभी अधिवक्ता ओ के परिवार सुरक्षित होगा।आगे श्री साहू ने बताया कि अधिवक्ताओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें।आवेदन पत्र सौंपने वाले अधिवक्ताओ में अध्यक्ष बलराम साहू, उपाध्यक्ष देवचरण पटेल, मिनकेतन नायक, प्रमोद पटेल, मोहन महेंद्र, धनंजय पटेल, महेश साहू, किशोर साहू, सुमन साहू, विनोद बंजारे, राकेश कैवर्त, कांशीराम कैवर्त, विजय साहू ,राजकुमार साहू ,संतराम साहू सहित सभी अधिवक्ताओ की उपस्थिति रहा।
There is no ads to display, Please add some


