जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)। अभी हाल ही में चल रही धान खरीदी सीजन को ध्यान में रखते हुये उठाईगीरी/लूट की घटना से बचाव के संबंध में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय अग्रवाल ने कार्यालय के सभाकक्ष में थाना /चौकी में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का बैठक लेकर कई अतिआवश्यक निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्र में जाकर किसानो को उठाईगीर/लूट की घटना से बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देने हेतु निर्देशिका पाप्पलेट को चस्पा करने हेतु निर्देशित किया गया। कृषक संगवारी केन्द्र, ग्राम पंचायतों में भी जाकर किसानो/ग्रामिणो को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। किसानो को बैंक का आहरण पत्र भरने उपरान्त उसे सीधे बैंक काऊन्टर में जमा कर अपनी बारी का इंतजार करने , बैंक आते-जाते समय किसी अजनबी ब्यक्ति को गाड़ी में लिफ्ट ना देने संबंधी समझाईस देने हेतु निर्देशित किया गया। किसानो का बैंक से नगदी प्राप्त होने पश्चात् बैंक के अंदर रकम गिनने , किसी भी अवस्था में बैंक के बाहर निकल कर खुले में अकेले रकम को ना गिनने के संबंध में किसानो को समझाईस देने हेतु निर्देशित किया गया। किसानो को नगदी आहरण करने के बाद पैसों को गाड़ी की डिक्की में ना रखने , क्योंकि गाड़ी का ताला आसानी से तोड़ा जा सकता है जिस संबंध में किसानो को आवश्यक जानकारी बताने हेतु निर्देशित किया गया। किसानो को कभी भी बैंक से रूपयें का आहरण करना हो या बैंक से टोकन प्राप्त करना हो उसकी जानकारी अपते तक ही रखने , किसी अन्य लोगो के बीच चर्चा ना करने हेतु किसानो को समझाईस देने हेतु निर्देशित किया गया। बैंक में लेन/लेन करने जाने के दौरान किसानो को अपने साथ किसी साथी को जरूर लेकर जावें और बैंक में आहरण पत्र का फार्म स्वयं भरे या अपने बैंक मैनेजर या अन्य बैंक कर्मी से भरवायें , किसी भी अवस्था में किसी अजनबी व्यक्ति से नही भरवाने के संबंध में जानकारी से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।किसानो को बैंक के बाहर अपनी गाड़ी को खड़ा करते समय , आस-पास कोई संदिग्ध या अजनबी ब्यक्ति तो नही है , यदि संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो किसानो को पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर का मोबाईल . 94791- 93199 अथवा डायल-112 में सूचित करने हेतु जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। किसानो को बैंक आते-जाते समय पैसे की सुरक्षा को विशेष ध्यान रखने , शरीर से चिपका हुआ बैग का उपयोग करने के संबंध में सुझाव देने हेतु निर्देशि किया गया। बैंक से पैसे निकाल कर सीधे अपने घर , अपने गंतव्य स्थान पर जानें , रास्ते में किसी अजनबी को लिफ्ट ना देने , हॉटल पर खाना खाने , नाश्ता , चाय या खरीददारी के लिये ना रूकने के संबंध में किसानो को जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। किसानो को बैंक या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के पासवर्ड , पिन नंबर , बैंक अकाउंट नंबर किसी भी अजनबी के साथ साक्षा नही करने और अपने पासवर्ड/पिन को समय-समय पर बदलते रहें , कोई भी बैंक या सरकारी कार्यालय द्वारा कभी भी फोन करके बैंक डिटेल या ओटीपी , पिन नंबर नही पुछता है के संबंध में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। बैंक के आस-पास लगातार सघन पुलिस पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान थाना /चौकी क्षेत्र में संचालित बैंकों में आवश्यक पुलिस ड्यूटी लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने हेतु निर्देशित दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version