उतई (गंगा प्रकाश)। – उतई नगर सतनामी का की बैठक गुरुद्वारा सेवा समिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें पहली बार सैकड़ो की संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित हुआ। कार्यक्रम की  शुरुआत परमपूज्य गुरुघासीदास बाबा जी की तैलचित्र पर पूजा अर्चना करने के बाद समाजिक लोगो के द्वारा एक दूसरे का परिचय देने का शुरवात हुई। इसके बाद नगर सतनामी समाज के अध्यछ का चुनाव कराने के सम्बंध में दुर्ग तहसील सतनामी समाज के अध्यछ दिनेश देशलहरे के द्वारा बैठक में अपनी बात रखा गया। जिसमें एक स्वर से समाज  के सभी लोगो ने सहमति दिया गया। इसके बाद चुनाव प्रकिया के तहत निर्वाचन अधिकारी  शिक्षक , तेजेन्द्र कुमार जोशी ने निर्वाचन प्रकिया के तहत नामांकन फॉर्म के लिए फीस निर्धारित करते हुए। अध्यछ पद के लिए 1000/- रुपये अन्य पदाधिकारीयो के लिए 500/- रुपये निर्धारित की गई। जिसमे अध्यछ के लिए नारायण गायकवाड ने सबसे पहले फॉर्म लिया। इसके बाद बाद विष्णु देशलहरे ने अध्यछ पद के लिए फॉर्म लिया।  फॉर्म जमा करने का निर्धारित समय मे अध्यछ पद के लिए दो फॉर्म नारायण प्रसाद गायकवाड़ एवं विष्णु देशलहरे ने फॉर्म जमा की गई। इसके बाद बैठक में उपस्थित समाजिक लोगो ने समन्वय बनाकर निर्विरोध नगर अध्यछ बनाये जाने का बैठक में उपस्थित समाज के लोगो के द्वारा एक स्वर में आवाज  आई । इसके विष्णु देशलहरे ने नारायण प्रसाद गायकवाड़ के समर्थन में अपना नामांकन फॉर्म वापस लिया गया। इसके बाद विष्णु देशलहरे बैठक में अपनी बात रखा। मैं खुद चाहता हूँ। यह नगर सतनामी समाज का चुनाव निर्विरोध हो इसके लिए मैं श्री नारायण गायकवाड़ के समर्थन में मैं अपने नामांकन फॉर्म वापस लेता हूँ।जिससे बैठक में सभी ने उनके फैसला का स्वागत करते हुए। खुशी जाहिर किया। जिसके तहत अध्यछ के रूप में श्री नारायण प्रसाद गायकवाड़ जी , सचिव गोविंद बंजारे , उपाध्यक्ष तीजन टण्डन व शिव मधुकर , कोषाध्यक्ष योगेश मांडले ,  निर्विरोध निर्वाचित हुए। साथ ही 10 कार्यकरणी सदस्य 5 सरंक्षक 5 सलाहकार टीम मनोनीत की गई। जिसमें पचास प्रतिशत महिलाओ की भागीदारी रही।

इस अवसर दुर्ग तहसील सतनामी समाज के सरंक्षक सुखचंद देशलहरे , दुर्ग तहसील सतनामी समाज के अध्यक्ष दिनेश देशलहरे ,  नगर पंचायत उतई के पार्षद श्रीमति दीपमाला देशलहरे , विष्णु देशलहरे,  परिक्षेत्रीय सतनामी समाज सेलूद के अध्यक्ष दिलीप कुर्रे , परिक्षेत्रीय सतनामी समाज  रानीतराई के अध्यक्ष भोलेश्वर चन्दनीहा , परिक्षेत्रीय सतनामी समाज जामगांव आर के अध्यक्ष भक्तुराम गायकवाड़ , भूपेंद्र बघेल , धर्मेन्द्र बंजारे, ओमकार चतुर्वेदी , कुंदन मधुरकर , गोपाल चन्दनीहा , मोंगरा डहरे , सन्दीप बंजारे , धनजय कुर्रे , गिरजा शंकर टण्डन , गौकरण मांडले , शीतल कोठारी , तुलसी कोसरे ,सहित भारी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version