शास. उच्च.माध्य.शाला खुज्जी

धनंजय गोस्वामी  

डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुज्जी में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र संघ के द्वारा शिक्षक  सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया।इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा शाला के छात्र-छात्राओं के द्वारा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष  उत्तमचंद नाहटा एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।समिति के द्वारा प्रभारी प्राचार्य  गुमान साहू , सेवा निवृत्त शिक्षक  ज्योतिष राम यादव तथा  गजेन्द्र हरिहारनो सर को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता  कमल नारायण साहू  के द्वारा भी सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को पेन गिफ्ट कर सम्मानित किया गया तथा शाला के छात्र-छात्राओं ने अपने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को पेन भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में समारोह के मुख्य अतिथि  उत्तमचंद नाहटा, प्रभारी प्राचार्य  गुमान साहू, शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं  तथा समिति के सदस्यों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं विधिवत पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।समिति के अध्यक्ष  उत्तमचंद नाहटा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों से शिक्षा जगत को सीख लेने का आग्रह किया।उन्होंने समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा किया तथा उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करें एवं उनके बातों का अनुसरण करें। आज के छात्र कल  इस देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे तथा देश और समाज का भार आपके कंधों पर होगा। इसके लिए समाज को जिम्मेदार नागरिकों की आवश्यकता होगी यह कार्य आप शिक्षकों के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करके ही कर सकते हैं।सभा को प्रभारी प्राचार्य गुमान साहू , ज्योतिष राम यादव,गजेन्द्र हरिहारनों,राधेश्याम कमरिया,नूरुद्दीन मौलवी,सुषमा ऊके,महेश ठाकुर एवं अर्जुन सोनी शाला नायक आदित्य रंगारी, कु. लक्ष्मी,लुमेंद्र साहू, कु. देविका तथा छात्रजीत ने भी संबोधित किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version