लखनपुर (गंगा प्रकाश):– उदयपुर विकासखंड में लगातार ग्राम पंचायत उदयपुर में शिकायत देखने को मिल रही हैं,और आज उदयपुर अधूरा बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय से मिली जानकारी अनुसार अवैध रूप से सीमेंट गोडाउन संचालित हो रहा हैं । जहा स्थानीय लोगो से पता करने में पता चला की ऋषि हार्डवेयर नामक दुकान एवम ऋषि अग्रवाल एवम उदित अग्रवाल द्वारा पिछले 2 सालो से अवैध रूप से सरकारी दफ्तर को कब्जा किया गया हैं । पंचायत इंस्पेक्टर एवम पंचायत सचिव खेलो बाई के सामने ये खुलासा हुआ हैं जिसकी जानकारी अनुविभागीय अधिकारी उदयपुर एवम तहसीलदार उदयपुर को दिया गया हैं । अधिकारी द्वारा जल्द कार्यवाही करने की बात कही गई हैं । उक्त जानकारी के अनुसार विभिन्न सरकारी कामों उदयपुर में घोटाला सामने दिखने लगा हैं जिसे जन प्रतिनिधि माननीय विधायक अंबिकापुर श्री राजेश अग्रवाल जी के पास ले के जायेंगे । उदयपुर बस स्टैंड 2 सालो से अवैध कब्जे में हैं इसपर शक्ति से कार्यवाही होनी चाहिए, ग्रामीणों के बताएं अनुसार इस यात्री प्रतीक्षालय को सीमेंट कारोबारी के द्वारा गोदाम बनाया गया है,अब देखना होगा कि शासन प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है या फिर से यात्री प्रतीक्षालय कारोबारियों के लिए गोदाम बना रहेगा,उदयपुर तहसील से मोबाइल से बात करने पर बताया गया कि मेरे द्वारा संबंधित पटवारी को भेज कर जांच कराया गया,जिसमें यह पता चला कि पंचायत अपने निर्माण कार्य के लिए सीमेंट को कहां रखवाएं है, जिसकी पंचनामा है।
There is no ads to display, Please add some


