गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने आज दिनांक 30.12.2022 को उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उपनिरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, हितेश जंघेल एवं ओमप्रकाश त्रिपाठी के कंधे पर तीन स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान पदोन्नति कार्यक्रम में तीनों निरीक्षकगणों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। वर्तमान में निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत प्रभारी सायबर सेल, हितेश जंघेल थाना प्रभारी गिधौरी एवं ओम प्रकाश त्रिपाठी थाना भाटापारा शहर में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे है।



इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अनूप बाजपेई, स्टेनो मनीष चौबे, उप निरीक्षक (एम) शैलेंद्र प्रजापति एवं पवन बंदे मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


