गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आदेश व निर्देश पर राष्ट्र के संवैधानिक पद पर आसीन सम्माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनगढ़ जी का उपहास करने के विरोध में कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित जी ने कहा कि भारत के संवैधानिक पद का उपहास करना संकीर्ण मानसिकता की परिचायक है एक गरिमामयी पद को सुशोभित करने वाला व्यक्ति संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का उपहास करे निश्चित रूप से वह मंदबुद्धि का वाहक ही हो सकता है राहुल गांधी उमर पचपन की और दिल बचपन का जीवन व्यतीत कर रहे है कांग्रेस पार्टी को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है और भविष्य में संवैधानिक पद की गरिमा का ध्यान रखे भारत का हर नागरिक इस तरह की ओछी हरकत कतई बर्दाश्त नही करेगा भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के इस कृत्य की घोर निन्दा करती है इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्रशेखर साहू जी जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर जी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके जी मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी जी पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप भोसले भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू किसान मोर्चा जिला महामंत्री देवशर्ण यादव कोषाध्यक्ष प्रवीण यादव किसान मोर्चा मंडल महामंत्री धनराज विश्वकर्मा मुरलीधर सिन्हा सांसद प्रतिनिधि टिंकू ठाकुर प्रतीक तिवारी राज डे भीम साहू एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


